Sakti FIR : सरपंच के पति को व्यक्ति ने मारपीट की, बाराद्वार थाना में FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के अकलसरा गांव में सरपंच के पति पुरषोत्तम सिंह नायक से गौरीलाल कोसले ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले आरोपी गौरी लाल कोसले के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलसरा गांव के पुरषोत्तम सिंह नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी सतकुमारी नायक गांव की सरपंच है. गांव में रोजगार गारंटी योजना के तहत कच्ची सड़क बनाई जा रही है. इस बीच गांव का गौरीलाल कोसले ने आकर उसकी जमीन पर रोड बना रहे कहकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. इससे सरपंच के पति पुरषोत्तम सिंह नायक को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मामले में बाराद्वार पुलिस ने सरपंच के पति से मारपीट करने वाले आरोपी गौरीलाल कोसले के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!