Sakti Suicide : जंगल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किया गया शव का पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के गुढ़हनपुर गांव के जंगल में अज्ञात कारण से युवक मदन यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. युवक मदन यादव ने किस वजह से फांसी लगाई है इसका अभी पता नहीं चला है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगरदा गांव के युवक मदन यादव ने गुढ़हनपुर गांव के जंगल में जाकर अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. घटना की जानकारी लोगों को होने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है कि आखिर किस वजह से युवक मदन यादव ने आत्महत्या की है ?

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!