Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाले 2 सगे भाई अलग-अलग जगह से गिरफ्तार, 16 लीटर महुआ शराब जब्त, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब को अवैध रूप से बेचने वाले 2 सगे भाई दूजराम, तीजराम को गिरफ्तार किया है और दोनों भाइयों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि सकरेली ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति महुआ शराब बेच रहा है. इसके बाद बाराद्वार पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी दूजराम के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara News : JSW महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड में आयोजित '55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह' कार्यक्रम का हुआ समापन, कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा की दिलाई गई शपथ, प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरुस्कृत

इसी प्रकार सकरेली के बासीन तालाब किनारे से आरोपी तीजराम के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बाराद्वार पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाई दूजराम और तीजराम के कब्जे से कुल 16 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Police Action : अत्यधिक तेज आवाज में DJ बजाने पर कार्रवाई, संचालक पर कार्रवाई, वाहन समेत DJ जब्त...

error: Content is protected !!