Sakti Big Accident FollowUp : कैप्सूल वाहन ने जूस वैन को मारी थी टक्कर, मौत के बाद आक्रोशित परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर डभरा-हसौद मुख्य मार्ग पर 6 घंटे से कर रहे चक्काजाम, मौके पर तहसीलदार, एसडीओपी सहित पुलिस बल मौजूद

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र की बोराई नदी के पास कैप्सूल वाहन ने जूस वैन को टक्कर मार दी थी. टक्कर से जूस वैन में सवार नाबालिग बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसे लेकर आक्रोशित परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर डभरा-हसौद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. चक्काजाम 6 घंटे से जारी है और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. मौके पर हसौद तहसीलदार भीष्म कुमार पटेल, एसडीओपी अंजली गुप्ता, टीआई, एसआई सहित पुलिस बल मौजूद हैं और समझाइश दी जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

आपको बता दें कि कैप्सूल वाहन, जूस वैन को टक्कर मारने के बाद नदी में गिर गया है. इससे वाहन के ड्राइवर का अभी तक पता नहीं चला है. ड्राइवर नदी से तैरते हुए निकला है या नहीं, अभी पता नहीं चला है. वाहन में ड्राइवर के फंसे होने की संभावना बनी हुई है. इस तरह नदी से वाहन के निकलने के बाद पता चल सकेगा कि आखिर कैप्सूल वाहन के ड्राइवर कहां है ? फिलहाल, मौके पर तनाव है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!