Sakti Big Accident : कैप्सूल वाहन ने जूस वैन को मारी टक्कर, वैन में सवार नाबालिग बेटे की मौके पर हुई मौत, घायल पिता को ले जाया गया अस्पताल, वैन को टक्कर मारने के बाद कैप्सूल वाहन नदी में गिरा, वाहन में ड्राइवर के फंसने की संभावना, आक्रोशित परिजन ने चक्काजाम किया

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के भेड़ीकोना गांव में कैप्सूल वाहन ने जूस वैन को टक्कर मार दी. हादसे के बाद कैप्सूल वाहन नदी में गिर गया है. नदी में वाहन के गिरने से गाड़ी में ड्राइवर के फंसने की संभावना जताई गई है, वहीं जूस वैन में सवार नाबालिग बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है और घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया है. फिल्हाल, मौके पर तनाव है और परिजन ने चक्काजाम कर दिया है. हसौद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. टक्कर से जूस वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जूस वैन डभरा से लालमाटी गांव जा रही थी, तभी भेड़ीकोना गांव की बोराई नदी के पास पहुंचे हुई थी कि पीछे की तरफ से कैप्सूल वाहन ने जूस वैन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कैप्सूल वाहन नदी में गिर गया है और वाहन के डूबने से ड्राइवर के गाड़ी में फंसने की संभावना बनी हुई है, वहीं कैप्सूल वाहन के कुचलने से जूस वेन में सवार नाबालिग बेटे रूपेश खूंटे की मौके पर ही मौत हो गई है और घायल पिता सुरेश खूंटे को अस्पताल ले जाया गया है. फिल्हाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और नदी में गिरे वाहन को निकालने के लिए मशक्कत की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!