JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री, अलग-अलग जगह से 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

जांजगीर-चाम्पा. जिले की पुलिस ने 177 लीटर महुआ शराब के साथ 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है और आरोपियों को न्यायिल रिमांड पर भेज दिया है. यह कार्रवाई बलौदा, बम्हनीडीह और नवागढ़ पुलिस ने की है. आरोपियों में 2 महिला भी शामिल है.

 



पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना मिलने के बाद बलौदा पुलिस ने दबिश दी और लिमभाठा से सुखीराम के कब्जे से 105 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. इसी तरह बम्हनीडीह पुलिस ने सोंठी से मंचू गिरी गोस्वामी से 7 लीटर, कविता गोस्वामी से 9 लीटर महुआ शराब जब्त किया,

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

नवागढ़ पुलिस ने कटौद से जोहन शास्त्री से 6 लीटर, जानकी बाई के कब्जे के 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. मामले में 5 आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!