रात में दूध में भिगो दें ये एक चीज और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, मसल्स बढ़ाने में है मददगार

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए दूध का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. दूध हड्डियों के साथ-साथ मसल्स को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार है. दूध में मिलने वाले मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. शारीरिक कमजोरी के लिए दूध के साथ खजूर मिलाकर खाने से ताकत मिल सकती है. खजूर में विटामिन सी, आयरन और विटामिन डी भरपूर पाया जाता है. अगर आप भी मसल्स को बढ़ाना चाहते हैं तो रात में दूध में 3-4 खजूर को भिगोकर रख दें. फिर अगली सुबह इनका सेवन कर लें. मसल्स को बढ़ाने का साथ-साथ शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं खजूर वाला दूध पीने के फायदे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

दूध-खजूर के फायदे- Khajoor doodh Ke Fayde:

अगर दूध में खजूर को रात भर भिगोकर फिर इसका सेवन किया जाए तो हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया की शिकायत धीरे-धीरे दूर हो सकती है. खजूर और दूध का सेवन करने से प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को भरपूर आयरन मिलता है, जिससे उसके बच्चे का भी सही विकास होता है. खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिनकी मदद से एजिंग साइंस को कम किया जा सकता है.

 

 

 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

कैसे करें खजूर और दूध का सेवन- (How To Use Khajoor with Milk)

मसल्स को बढ़ाने के लिए आप रात में दूध में 3-4 खजूर को भिगोकर रख दें. फिर अगली सुबह इस दूध को पी लें और इसके खजूर भी खा लें. इसके अलावा भी आप खजूर का सेवन कर सकते हैं. अगर आप रात में दूध में खजूर को भिगोना भूल गए हैं तो आप सुबह 2-3 खूजर को दूध के साथ खा लें. खजूर और दूध के सेवन से मसल्स को बढ़ाने के अलावा हड्डियों को मजबूत और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!