JanjgirChampa Attack Arrest : रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले नाबालिग समेत 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, नाबालिग को बाल सम्प्रेक्षण गृह तो आरोपी शख्स को भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने रसौटा गांव में पुरानी रंजिश में रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले नाबालिग समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी शख्स श्यामू केंवट को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, रसौटा गांव के गेंदराम यादव, शादी कार्यक्रम में अपने भाई फिरताराम के साथ गया था और गिफ्ट देकर बाइक से वापस लौट रहा था. इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर श्यामू यादव और नाबालिग लड़के ने रॉड से फिरतराम यादव हमला कर दिया. हमले से फिरताराम को गम्भीर चोट आई थी और उसे बिलासपुर रेफर किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद पुलिस धारा 307 भी जोड़ी और नाबालिग आरोपी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी श्यामू केंवट को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!