JanjgirChampa Big News : नदी में डूबा युवक, 21 घण्टे से जारी रेस्क्यू, स्थानीय गोताखोरों के बाद अब SDRF की टीम जुटी रेस्क्यू में…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्ष्रेत्र के महुदा गांव की हसदेव नदी में डूबे युवक का 20 घण्टे बाद भी पता नहीं है. पहले स्थानीय गोताखोर खोजबीन कर रहे थे, लेकिन अब बिलासपुर से SDRF की टीम पहुंच गई है और युवक की लगातार खोजबीन की जा रही है. मौके पर चाम्पा पुलिस और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद हैं.

 



दरअसल, बम्हनीडीह क्षेत्र के भंवरमाल गांव के अक्षय कंवर, कल शाम महुदा गांव पहुंचा था और हसदेव नदी में डूब गया. फिर स्थानीय गोताखोरों ने कल शाम खोजबीन की पता नहीं चला. फिर आज खोजबीन की गई और अब बिलासपुर से SDRF की टीम ने पहुंचकर युवक की खोजबीन शुरू कर दी है. फिलहाल, 20 घण्टे बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!