फोन से नहीं हटाई ये फाइल तो धीरे-धीरे बेकार होने लगेगा फोन! 90% लोग करते हैं ये मामूली गलती

फोन अच्छे से चलता रहे, इसलिए जरूरी है कि इसकी देखभाल करते रहा जाए. अगर फोन का ख्याल सही से नहीं रखा जाता है और रफ तरीके से इस्तेमाल किया जाता है तो जल्दी गड़बड़ी आने लगती है. इसलिए कुछ छोटी-छोटी चीज़ों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए. कई लोगों की ये शिकायत रहती है कि फोन जैसे ही कुछ पुराना होता है तो स्लो होने लगता है. ऐसा इसलिए होता है कि हम कुछ मामूली चीज़ों पर ध्यान ही नहीं देते हैं.
‘कैशे’ शब्द को तो हम से ज्यादातर लोगों ने सुना होगा. लेकिन ये क्या है और फोन के लिए कैसे नुकसानदेह है ये कम लोगों को ही पता होगा. आइए जानते हैं कैशे को फोन से कैसे क्लियर किया जा सकता है, और कैसे ये आपके फोन पर बुरा असर डालता है.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

 

 

 

कैशे को क्लियर करने के लिए अपने एंड्रॉयड फोन पर सेटिंग ऐप पर जाएं, और उसे ओपेन करें. अपने सेटिंग मेनू में ‘स्टोरेज’ सेक्शन पर जाएं. आपके डिवाइस के मॉडल के हिसाब से सेक्शन अलग-अलग जगहों पर हो सकता है.

 

 

 

एक बार स्टोरेज Menu में, इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन की लिस्ट देखने के लिए ‘ऐप्स’ या ‘ऐप स्टोरेज’ पर टैप करें. अब उस ऐप को चुनें जिसके लिए आप कैश या डेटा साफ करना चाहते हैं.

 

 

 

ऐप की सेटिंग में, आपको ‘Clear Cache’ और ‘Clear Storage’ (या समान शब्द) के ऑप्शन दिखाई देंगे. टेम्प्रेरी फाइलों को हटाने के लिए ‘Clear Cache’ पर टैप करें. ‘Clear Storage’ सावधानी से चुनें क्योंकि यह सभी ऐप डेटा को मिटा देता है, जिससे आपको फिर से लॉगइन करने और संभावित रूप से ऐप को फिर से सेट करने की जरूरत होती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

 

 

कैश क्लियर न करने से फोन की परफॉर्मेंस खराब होने लगती है. कैशे फाइल समय के साथ स्टोर हो जाती हैं, और ये आपके फोन के स्टोरेज लोकेशन और सिस्टम को भर सकती है. फोन में स्टोरेज फुल होने से कई तरह की दिक्कत आती है, जैसे कि इससे ऐप लोडिंग टाइम स्लो हो सकता है, ऐप के बीच स्विच करने में देरी हो सकती है और यहां तक ​​कि फोन स्लो काम करने लगता है.

 

 

iPhone पर कैसे क्लियर करें कैशें?-अपने iPhone पर Safari ऐप खोलें.-बुकमार्क बटन पर टैप करें, हिस्ट्री बटन पर टैप करें, फिर क्लियर पर टैप करें.-टाइम फ्रेम के नीचे चुनें कि आपको कितनी ब्राउज़िंग हिस्ट्री साफ करना है.-ध्यान दें: अगर आपके पास Safari प्रोफाइल सेटअप है, तो केवल उस प्रोफाइल की हिस्ट्री साफ करने के लिए एक प्रोफाइल सेलेक्ट करें, या सभी प्रोफाइल चुनें.-Clear History पर टैप करें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!