JanjgirChampa FIR : शराब पीने से मना करना युवक को पड़ा महंगा, शराब पी रहे दो भाइयों ने की मारपीट, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कटनई गांव में शराब पीने से मना करने दो भाई संजू कश्यप, राजू कश्यप ने युवक राकेश कश्यप से मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले दोनों भाई संजू कश्यप, राजू कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, कटनाई गांव के राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के बरातू कश्यप की दुकान के सामने दो भाई संजू कश्यप, राजू कश्यप शराब पी रहे थे, जिसे मना करने पर दोनों भाई ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले संजू कश्यप, राजू कश्यप के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

error: Content is protected !!