Champa Accident Death : वाहन ने साइकिल सवार पति-पत्नी को कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के कोरबा रोड पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार पति-पत्नी को कुचल दिया. हादसे में पत्नी गौरीबाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति सुधाराम के सिर पर चोट आई है, जिसे चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, सक्ती जिले के लवसरा गांव के सुधाराम और उसकी पत्नी गौरीबाई, चाम्पा में रहकर चौकीदारी का काम करते थे. दोनों पति-पत्नी, साइकल से जा रहे थे, तभी कोरबा रोड में अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया और पत्नी की मौके पर मौत हो गई है, वहीं पति के सिर पर चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!