Sakti Arrest : क्रिप्टो करेंसी में रुपए को तीन गुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फगुरम चौकी की पुलिस ने बलरामपुर जिले से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सक्ती. फगुरम चौकी की पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में रुपए को तीन गुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी जयकुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक मोबाइल, धोखाधड़ी के बचे 65 हजार रूपए को जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी जयकुमार वैष्णव के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

डभरा SDOP अंजली गुप्ता ने बताया कि फगुरम चौकी क्षेत्र के झर्रा गांव निवासी कीर्तन सिंह मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था, 1 वर्ष पूर्व जयकुमार वैष्णव बड़कीमहरी गांव जिला बलरामपुर निवासी के द्वारा पीड़ित को यूबीसी इंटरनेशनल के नाम से रुपए तीन गुना करने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी की है. इस पर पुलिस ने मामले में सायबर टीम गठित की और आरोपी जयकुमार वैष्णव के गांव बड़कीमहरी जिला बलरामपुर में दबिश देकर आरोपी जयकुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल और धोखाधड़ी के बचे 65 हजार रूपए को जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!