Korba Arrest : डरा-धमकाकर ट्रेलर से डीजल चोरी करने एवं रुपये की लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार

कोरबा. कटघोरा क्षेत्र के सिरकी बाम मोड़ के पास से ट्रेलर से 150 लीटर डीजल चोरी करने वाले और रूपये की लूट करने वाले 2 आरोपी को जटगा सहायता केन्द्र की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले का 1 आरोपी अभी भी फरार है. बताया जा रहा है कि 3 आरोपी आदतन बदमाश है और पहले भी अन्य मामले में जेल जा चुके हैं.

 



पुलिस के मुताबिक़, कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी के ट्रेलर वाहन का ड्राइवर रायगढ़ से कोयला लोड कर पावर प्लांट खाली करने जा रहा था. इसी बीच सिरकी बाम मोड़ के पास ट्रेलर के ड्राइवर को डरा धमकाकर 150 लीटर डीजल एवं 3 हजार रूपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया. ड्राइवर की रिपोर्ट पर जटगा पुलिस ने घेराबंदी कर 2 आरोपियों को पकड़ा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

मामले में जटगा पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ 100 लीटर डीजल और 2 हजार रूपए को जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले का 1 आरोपी अभी भी फरार है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!