Korba Arrest : 12 प्रकरणों में 235 लीटर महुआ शराब जब्त, 14 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा. कोरबा जिले की पुलिस ने अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 12 प्रकरणों में 235 लीटर महुआ शराब जब्त किया है और आबकारी अधिनियम के तहत 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के अनुसार, शराब और नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री पर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है और 12 प्रकरणों में 14 लोगो को गिरफ्तार किया है. साथ ही, 235 लीटर महुआ शराब को भी जब्त किया है. आपको बता दे कि, कोरबा पुलिस ने इस वर्ष जनवरी माह के प्रारंभ से ही 331 प्रकरणों में 5 हजार 236 लीटर महुआ को जब्त किया है और शराब की अवैध बिक्री में लिप्त 336 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!