CG Big News : घूसखोर अफसर गिरफ्तार, 10 हजार रुपये ले रहा था अधिकारी, ACB ने CMO को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रायगढ़: 10 हजार रुपये घूस लेते हुए सीएमओ को गिरफ्तार किया गया है। नगर पंचायत का प्रभारी सीएमओ रामायण प्रसाद पांडेय गुमाश्ता के लिए 20 हजार रुपये मांग रहा था। आज घूस का बकाया 10000 रुपये लेते हुए आरोपी को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के नगर पंचायत किरोड़ीमल के सीएमओ के खिलाफ वरूण सिंह, आजाद चौक, किरोडीमल, जिला-रायगढ ने शिकायत दर्ज करायी थी।

 



 

 

वरुण सिंह ने एन्टी करप्शन ब्यू बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसने अपनी कंपनी एम.एस भवानी ट्रेडर्स का संचालन करने के लिये गुमाश्ता लाईसेंस प्रदान करने हेतु कार्यालय नगर पंचायत, किरोडीमल में आवेदन किया था। लाईसेंस देने के एवज में आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय, प्रभारी सी.एम.ओ. किरोडीमल नगर पंचायत, जिला रायगढ द्वारा 20,000 रु० रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि  अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

 

 

शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने प्रार्थी से 10,000 रु० ले लिये थे। आज दिनांक 15.10.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी रामायण प्रसाद पांडे को प्रार्थी से शेष 10,000 रू० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा गया। आरोपी रामायण प्रसाद पांडे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!