Korba Big Accident : सड़क हादसे में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की पत्नी और निजी स्कूल की शिक्षिका की मौत, स्कूटी को ठोकर मारने के बाद पेड़ से टकराई बोलेरो

कोरबा. पाली क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की पत्नी स्वाति दुबे की मौत हो गई है. घटनकारित बोलेरो पाली से पोड़ी की और जा रही थी, तभी केराझरिया के पास स्कूटी में सवार स्वाति दुबे को घसीटते हुए ठोकर मार दी. इससे महिला की मौके पर मौत हो गई है, वहीं बोलेरो को छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया है. मृतका महिला, निजी स्कूल में शिक्षिका थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाली ग्रामीण कृषि विभाग अधिकारी की पत्नी स्वाति दुबे, स्कूटी से जा रही थी. इसी दौरान पाली से पोड़ी की ओर जा रही बोलेरो ने गलत दिशा में वाहन को चलाते हुए केराझरिया के पास पेड़ों को तोड़ते हुए स्कूटी को घसीट दिया. इससे स्कूटी सवार स्वाति दुबे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. सूचना के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनकारित बोलेरो को जब्त कर आरोपी ड्राइवर की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!