Korba Big News : अवैध संबंध की कॉल रिकॉर्डिंग सुनने के बाद पति ने पत्नी के प्रेमी को उतारा था मौत के घाट, आरोपी पति और ममेरा भाई गिरफ्तार, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

कोरबा. दीपका थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के अवैध संबंध की कॉल रिकॉर्डिंग सुनकर आक्रोश में आकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी थी. हत्या की गुत्थी को दीपका की पुलिस ने सुलझा लिया है और आरोपी दयाशंकर, सतीश यादव दोनों ममेरे भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के अनुसार, हरदी बाजार रोड 19 नंबर धर्मकांटा के पास कीचड़ में लाश मिली थी. पुलिस ने परिजन से पूछताछ की थी और पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई थी. परिजन ने मांगामार में संदेही की पत्नी के साथ अवैध संबंध का जिक्र किया था. फिर दीपका की पुलिस ने संदेही को पकड़ा और पूछताछ की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

इस पर पत्नी से कॉल रिकॉर्डिंग की बातचीत सुनकर पति ने आक्रोश में आकर अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर कीचड़ में दबाकर हत्या कर दी थी. दीपका की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!