Korba Police Big Action : कवर्धा हादसे के बाद अलर्ट हुई कोरबा पुलिस, सवारी ले जाने वाले 46 मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई, कल भी हुई थी 12 मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई, वसूले गए इतना जुर्माना…

कोरबा. जिले की पुलिस के द्वारा मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है और 46 मालवाहक वाहनों पर 1 लाख 10500 रुपये चालान भी काटा गया है. इस दौरान मालवाहक वाहनों में सवारी ना बैठाकर दुर्घटनाओं से बचने की समझाइश भी पुलिस द्वारा दी गई है. कल भी पुलिस ने 12 मालवाहक वाहनों के संचालकों पर जुर्माना की कार्रवाई की थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

कवर्धा में हुई दुर्घटना इतने भयावह थी कि इसका असर विभिन्न जिलों में देखा जा रहा है. इसी बीच कोरबा जिले में भी लगातार मालवाहक वाहनों में सवारी ना बैठाया जाए, इसे लेकर कड़े तौर पर जांच चल रही है और चेकिंग के दौरान पुलिस लगातार मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वाले संचालको पर चालान वसूल कर रही है और दुर्घटना से बचने की समझाइस भी दे रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सक्ती दौरा कार्यक्रम... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!