Korba Big News : कार में आग लगी तो जिंदा जल गए शिक्षक, रायगढ़ जिले में थे पोस्टेड

कोरबा. करतला थाना क्षेत्र के चचिया गांव में चलती कार में अचानक आग लग गई. इससे कार में सवार शिक्षक जगतराम बेहरा जिंदा जल गया. मृतक शिक्षक, रायगढ़ जिले के छाल में पदस्थ था.

 



घटना की सूचना के बाद करतला पुलिस मौके पहुंची. आग इतनी भीषण थी कि कार सवार शिक्षक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी है. फिलहाल, करतला पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!