Akaltara Big Accident : स्कूटी और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 7 युवक-युवती घायल, 4 हायर सेंटर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में स्कूटी और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. घटना में 7 युवक-युवती घायल हुए हैं और गंभीर 4 घायलों को अकलतरा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है. स्कूटी में 2 युवती और युवक सवार थे तो वहीं बाइक में 3 युवक सवार थे.

 



मिली जानकारी के अनुसार, नरियरा गांव की 2 युवती श्रुति कर्ष, श्रेता कर्ष और 2 युवक सिद्धार्थ कुमार, विनायक कर्ष, स्कूटी से अकलतरा आए थे और जनपद कार्यालय के सामने में बाइक से स्कूटी की टक्कर हो गई. घटना के वक्त बाइक में 3 युवक लखन केंवट, मुकेश साहू, अमन उर्फ तनुज मानिकपुरी सवार थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

स्कूटी और बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी और बाइक सवार 7 युवक-युवती, दूर छिटक गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद सभी 7 घायलों को भक्त माता कर्मा एम्बुलेंस की सहायता से अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर 1 युवती और 1 युवक को बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं 2 युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. दूसरी ओर, 1 युवती और 2 युवक का इलाज अकलतरा अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

Related posts:

error: Content is protected !!