Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क हादसे में चली गई 5 लोगों की जान, जा रहे थे बेटी का रिश्ता देखने, ऐसे हुई घटना…

हिसार: हरियाणा के हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां सेक्टर 27-28 चौराहे के पास एक कार के पलट जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ। पुलिस ने कहा कि घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग हरियाणा के सिरसा और पंजाब के मौर मंडी के रहने वाले थे।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

 

 

 

 

मृतकों की पहचान सिरसा निवासी सतपाल, कालांवाली निवासी रवि सिंह, बठिंडा के मौड़ मंडी निवासी बग्गा सिंह, मधु और रंजीत सिंह के रूप में हुई है। रंजीत सिंह और बग्गा सिंह सगे भाई हैं। मधु, बग्गा सिंह की पत्नी है। सतपाल, बग्गा सिंह का साला है और रवि, सतपाल का रिश्तेदार है। घायलों में बग्गा सिंह का बेटा तरसेम, उसकी पत्नी गीतू और डिंपल शामिल हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

 

 

रिश्ता देखने जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, गगड़ सिंह और रंजीत परिवार में बेटी के लिए लड़का देखने हांसी आ रहे थे। मगर हांसी पहुंचने से पहले ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने पंजाब में रिश्तेदारों व परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!