Sakti Arrest : नहर पुल के पास से 29 नग देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

सक्ती. डभरा के अग्रसेन रोड नहर पुल के पास से देशी प्लेन शराब की अवैध बिक्री करने वाले शिवशंकर बरेठ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में शिवशंकर बरेठ खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार शिवशंकर बरेठ, कांसा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि डभरा की ओर एक व्यक्ति पैदल देशी प्लेन शराब लेकर बिक्री करने जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर शिवशंकर बरेठ के कब्जे से 29 नग देशी प्लेन शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!