Sakti Arrest : तालाब के पास से 8 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से 4 हजार रुपये जब्त, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने लहंगा गांव के रामसागर तालाब के पास से जुआ खेलने वाले 8 जुआरी सूरजलाल कुर्रे, तेरसराम साहू, अमरलाल यादव, प्रवीण बरेठ, देवदास महंत, शिव लाल साहू, विश्राम साहू, हेमंत दास महंत को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 3 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि लंहगा गांव के रामसागर तालाब के पास कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद, पुलिस ने घेराबन्दी करके 8 जुआरी सूरजलाल कुर्रे, तेरसराम साहू, अमरलाल यादव, प्रवीण बरेठ, देवदास महंत, शिव लाल साहू, विश्राम साहू, हेमंत दास महंत को गिरफ्तार किया है और जुआरियों के कब्जे से 4 हजार रुपये को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!