Akaltara FIR : चुलमाटी में अभद्र व्यवहार करने से मना करने पर युवकों ने की मारपीट, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पीपरसत्ती गांव में चुलमाटी में अभद्र व्यवहार करके से मना करने पर दो नामजद दुर्गेश सिंह, आकाश सिंह और अन्य युवकों ने परमानंद यादव से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले दो नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीपरसत्ती गांव के परमानंद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भतीजे की शादी हो रही है. चुलमाटी कार्यक्रम से वापस आते समय दुर्गेश सिंह, आकाश सिंह और अन्य युवक अभद्र व्यवहार करने लगे. मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले दुर्गेश सिंह, आकाश सिंह और अन्य युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!