Sakti Arrest : डभरा में 30 नग देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

सक्ती. डभरा के कॉलेज मोड़ के पास से देशी प्लेन शराब की अवैध बिक्री करने वाले गोवर्धन साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में गोवर्धन साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में डभरा की ओर देशी प्लेन शराब लेकर बिक्री करने जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके गोवर्धन साहू के कब्जे से 30 नग देशी प्लेन शराब को जब्त किया है और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

error: Content is protected !!