Sakti Bike Thief : शराब खरीदने गए युवक की बाइक बुधवारी बाजार के पास शराब भठ्ठी से हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के बुधवारी बाजार के पास शराब भठ्ठी के सामने से बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चाम्पा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव निवासी देवप्रसाद उंराव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ससुराम रगजा गांव गया था. वह अपनी बाइक से शराब खरीदने बुधवारी बाजार के पास शराब भठ्ठी गया था. वहां बाइक को खड़ी करके शराब खरीदने चले गया था. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

Related posts:

error: Content is protected !!