Sakti Big News : वन विभाग एवं उड़नदस्ता टीम ने की छापेमार कार्रवाई, 75 लाख की सामग्री जब्त, आरा मिल भी सील किया

सक्ती. जिले के डभरा क्षेत्र के खैरा गांव में वन विभाग और उड़नदस्ता की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. कार्रवाई में कारपेंटर के घर से अवैध रूप से रखे लाखों की इमारती लकड़ी, सैकड़ों सागौन के फर्नीचर, मशीनें और वाहन को जब्त किया गया है. साथ ही, कारपेंटर के द्वारा अवैध रूप से संचालित आरा मिल को भी सील किया गया है. जब्त सभी सामग्रियों की कीमत 75 लाख बताई गई है. यह सक्ती जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई, सड़क मार्ग से सागौन लकड़ी के लट्ठों के अवैध परिवहन से प्राप्त गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर संपादित किया गया है, जिसमें सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के खैरा गांव में कारपेंटर खीर प्रसाद चंद्रा के परिसर में बिना लायसेंस के अवैध रूप से 1 आरा मिल संचालित किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान मिल के अंतर्गत 2 बैण्ड, 2 ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 आधुनिक रेन्दा मशीन रखी गई थी. मौके पर काष्ठ के परिवहन हेतु 1 पिकअप भी बरामद किया गया है. सघन जांच के दौरान बड़ी संख्या में सागौन एवं सरई काष्ठ निर्मित सामग्रियां, जिसमें सोफा सेट, डायनिंग टेबल, पलंग आदि जब्त किए गए हैं तथा खैरा गांव की आरा मशीन को सील किया गया है. जब्त सामग्री की कीमत 75 लाख है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!