Korba DeadBody : इंजीनियरिंग दुकान के पास मिला शव, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा. टीपीनगर की इंजीनियरिंग दुकान के पास व्यक्ति का शव मिला है. लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी. मामले की जांच पुलिस ने शुरू की तो मृतक व्यक्ति की पहचान, बांकीमोंगरा निवासी सोनू चौहान के रूप से हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक़, सोनू चौहान बांकीमोंगरा निवासी है, जो पिछले 3-4 वर्षों से कोरबा के टीपी नगर में इधर-उधर रहता था और कहीं पर भी सो जाता था. उसकी लाश टीपीनगर की इंजीनियरिंग दुकान के पास मिली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!