Sakti Big News : संदिग्ध हालत में मिली राजमिस्त्री की लाश, चहेरे में चोट के निशान, मौके पर पहुंचे थे ASP और DSP

सक्ती. फगुरम चौकी क्षेत्र के घिवरा गांव में संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री राजेश्वर गोंड़ की लाश मिली है. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद ASP रमा पटेल, DSP अंजली गुप्ता, प्रशिक्षु DSP डभरा थाना प्रभारी चंद्रहास सिन्हा मौके पर पहुंचे थे, वहीं डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था. पुलिस ने मर्ग कायम करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दरअसल, सक्ती थाना क्षेत्र के केरीबंधा गांव के राजमिस्त्री राजेश्वर गोंड़, घर में बिना बताए चला गया था. घर वालों ने खोजबीन शुरू की तो राजमिस्त्री की संदिग्श हालत में लाश घिवरा गांव में मिली है. मृतक राजेश्वर गोंड़ के चेहरे में चोट के निशान हैं. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत का खुलासा हो पाएगा कि आखिर किस वजह से राजमिस्त्री राजेश्वर गोंड़ की मौत हुई है ? फिलहाल, मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!