ऐसे बनाएंगे कच्चे आम की चटनी तो लोग चटकारे लेकर खाएंगे, रोज़ करेंगे बनाने की मांग; जानें विधि?

भारतीय परिवेश में चटनी का सेवन लोग सदियों से करते आ रहे हैं। खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है। गर्मियों के मौसम में लोग आम की चटनी भी बेहद चटकारे लेकर खाते हैं। इस मौसम में कच्चे आम से तो तरह की चटनी बनाई जाती है एक तो होती है गुड़ वाली। लेकिन हम आपको आम की एकदम देसी चटनी की रेसिपी के बारे में बताएँगे जिसे आज भी गांव और कस्बों में लोग रोटी के साथ बड़े चाव के साथ खाते हैं। आप इस साइड डिश के तौर पर लंच या डिनर कभी भी खा सकते हैं। अगर आपके दाल में तड़का नहीं है तो आप इसे दाल में मिलाकर खाएंगे तो स्वाद बेहद लाजवाब लगेगा। आम चटनी की रेसिपी कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार होगी। अगर आप कच्चे आम की ये चटनी बनाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

 

 

 

 

कच्चे आम की चटनी के लिए सामग्री: (Ingredients for Raw Mango Chutney)

2 कच्चे आम, 1 प्याज, 2 से 3 कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा, एक धनिया की पत्ती का गट्ठा, 10 से 12 छिले हुए लहुसन, काला नमक आधा चम्मच, सफ़ेद नमक स्वाद अनुसार

 

 

पहला स्टेप:

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहल 2 कच्चे आम को लेकर उन्हें साफ पानी में धोयेंगे। कॉटन के कपड़े से इन्हें पोछ देंगे। अब आम के छिलके को छिलनी की मदद से छिल लेंगे। उसके बाद आम को टुकड़ों में काट लेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

दूसरा स्टेप:

अब एक ग्राइंडर जार में आम के ये टुकड़े डाल देंगे। इसके साथ ही आप 1 प्याज, 2 से 3 कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा, एक धनिया की पत्ती का गट्ठा, 10 से 12 छिले हुए लहुसन भी डाल दें और आधा कप पानी डालकर उन्हें एकदम बारीक ग्राइंड कर लें।

तीसरा स्टेप:

अब आखिरी स्टेप में आप आम की चटनी को एक बड़े बाउल में निकालें और इसमें काला नमक आधा चम्मच और स्वाद अनुसार सफ़ेद नमक मिलाएं। आम की चटनी तैयार है। फ्रिज में रखकर आप इसका सेवन 2 दिन तक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  सावधान! ड्राइविंग के दौरान मौत को बुलावा देती हैं ये 5 आदतें, आज ही बदलें वरना पड़ेगा पछताना

error: Content is protected !!