7 साल सेवा देंगे जवान, 60% होंगे परमानेंट; नाम के साथ-साथ अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव!

Sainik Saman Scheme : केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना के नाम बदलने के साथ-साथ इसकी समय सीमा भी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, अब अग्निवीर योजना का नाम बदलकर सैनिक सम्मान स्कीम कर दिया जाएगा।
अब अग्निवीरों की नौकरी 4 साल से बढ़कर 7 साल हो जाएगी। साथ ही उनकी एक मुश्त सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।

 



 

 

 

आइए जानते हैं कि अग्निवीर योजना में और क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?

फरवरी 2024 के बाद अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए सैनिकों को सैनिक सम्मान स्कीम का लाभ मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 जून को इस स्कीम की आधिकारिक घोषणा करेंगे। सैनिक सम्मान स्कीम के तहत अब अग्निवीर सेना में 7 साल तक नौकरी करेंगे और उन्हें 22 लाख की जगह 41 लाख रुपये दिए जाएंगे। अब उनकी ट्रैनिग 22 हफ्ते की जगह 42 हफ्ते तक होगी। 30 दिन की छुट्टी बढ़कर 45 दिन हो जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

रिटायरमेंट के बाद केंद्र की नौकरी में मिलेगी छूट

अग्निवीरों को सात साल की नौकरी के बाद केंद्रीय भर्तियों में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही अब 25 फीसदी की जगह 60 फीसदी जवान परमानेंट होंगे। यानी 60 प्रतिशत सैनिकों को सेना में स्थायी नौकरी मिलेगी। डेथ पर 50 लाख की जगह अब 75 लाख रुपये मिलेंगे।

 

 

 

लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने अग्निवीर योजना को मुद्दा बनाया

आपको बता दें कि शुरुआत से ही अग्निवीर योजना का विरोध हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने अग्निवीर योजना को बड़ा मुद्दा बनाया था और इसका जमकर विरोध किया था। केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार आने के बाद अग्निवीर योजना की फिर से समीक्षा की जा रही है। साथ ही एनडीए के घटक दलों ने इस स्कीम की समीक्षा करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

 

अब अग्निवीरों की नौकरी 4 साल से बढ़कर 7 साल हो जाएगी। साथ ही उनकी एक मुश्त सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं कि अग्निवीर योजना में और क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?

 

 

फरवरी 2024 के बाद अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए सैनिकों को सैनिक सम्मान स्कीम का लाभ मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 जून को इस स्कीम की आधिकारिक घोषणा करेंगे। सैनिक सम्मान स्कीम के तहत अब अग्निवीर सेना में 7 साल तक नौकरी करेंगे और उन्हें 22 लाख की जगह 41 लाख रुपये दिए जाएंगे। अब उनकी ट्रैनिग 22 हफ्ते की जगह 42 हफ्ते तक होगी। 30 दिन की छुट्टी बढ़कर 45 दिन हो जाएगी।

 

 

 

रिटायरमेंट के बाद केंद्र की नौकरी में मिलेगी छूट

अग्निवीरों को सात साल की नौकरी के बाद केंद्रीय भर्तियों में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही अब 25 फीसदी की जगह 60 फीसदी जवान परमानेंट होंगे। यानी 60 प्रतिशत सैनिकों को सेना में स्थायी नौकरी मिलेगी। डेथ पर 50 लाख की जगह अब 75 लाख रुपये मिलेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!