Akaltara Arrest : 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ युवक गिरफ्तार, परिवहन में बाइक भी जब्त, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने देशी प्लेन शराब का परिवहन करते युवक साहिल दास महंत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी साहिल दास महंत के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी साहिल दास महंत के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : जिले में खाद्य विभाग का फिर छापा, पहरिया में 4 और चाम्पा में 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एक दिन पहले जांजगीर में 2 और चाम्पा में 4 घरेलू गैस सिलेंडर किया गया था जब्त...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा अमोरा गांव के साहिल दास महंत, देशी प्लेन शराब का अवैध रूप से परिवहन कर रहा है. इसके बाद अकलतरा पुलिस ने आरोपी साहिल दास महंत के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची, भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम पेंड्री में किसानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया

error: Content is protected !!