Janjgir Big News : शिक्षिका से मारपीट, …इस वजह से पति ने दिया घटना को अंजाम, पति के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका पत्नी से मारपीट करने के मामले में आरोपी पति भानुप्रताप धीवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी पति ने जमीन संबंधित विवाद के चलते शिक्षिका पत्नी की पिटाई की है. शिक्षिका खैरा के शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ती है.

 



शिक्षिका पत्नी ने रिपोर्ट लिखाई कि जमीन संबंधित विवाद को लेकर पति ने पहले गाली-गलौज की, फिर तैश में आकर उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट की. साथ ही, जान से मारने की धमकी दी. घटना में शिक्षिका को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी पति भानुप्रताप धीवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!