JanjgirChampa Arrest : अकलतरा की CCI कंपनी के सुरक्षा गार्डों पर हमलों का मामला, फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार जब्त, 5 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है पहले…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने CCI कंपनी के सुरक्षा गार्डों पर हमला करने के मामले में फरार 2 आरोपी मनोज कुमार टंडन, रमेश कुमार रात्रे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने पूर्व में घटना में शामिल नाबालिग बालक को निरूद्ध और 5 आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपी मनोज कुमार टंडन, अकलतरा के आजाद चौक और रमेश कुमार रात्रे, मुरलीडीह गांव के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, साफ-सफाई, लैब, जिम, खेलकूद सामग्री, लाइब्रेरी का अवलोकन कर दिए आवश्यक सुधार के निर्देश

दरअसल, 26 अप्रेल की रात्रि 2 बजे CCI कम्पनी में कार से चोरी की नीयत से 8 से 10 बदमाश पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया था. घटनस्थाल से बदमाशों का मोबाइल भी मिला था. जांच के दौरान पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार 2 आरोपी मनोज कुमार टंडन, रमेश कुमार रात्रे को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश...

error: Content is protected !!