JanjgirChampa Big News : रिटायर्ड शिक्षिका की लाश मिली, पुलिस कर रही मामले की जांच

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में रिटायर्ड शिक्षिका की संदिग्ध हालत में लाश घर में मिली है. महिला का शव 3-4 दिन पुराना है और बदबू आने पर महिला की मौत का खुलासा हुआ. मृतका बुजुर्ग महिला का नाम सहोदरा सोनी था. घर में वह अकेली रहती थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट से रिटायर्ड शिक्षिका की मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

दरअसल, चाम्पा की सिंधी कालोनी के घर में 70 वर्षीय सहोदरा सोनी अकेली रहती थी. उसकी देखरेख चाम्पा के कुछ परिचितों द्वारा किया जाता था और उसे खाना पहुंचाया जाता था. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और लोगों के बयान से महिला की मौत के मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!