JanjgirChampa Big News : पटवारी का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, नायब तहसीलदार ने नोटिस जारी किया, हो सकती है सस्पेंशन की कार्रवाई… रिश्वत लेते पटवारी ने ये कहा था…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद के पटवारी पदुम लाल भगत का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल हुआ है. मामले के तूल पकड़ने के बाद नायब तहसीलदार ने पटवारी को नोटिस जारी किया है. इस तरह पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है. कुछ माह पहले भी धान खरीदी के दौरान शराब के नशे में मिलने पर भी पटवारी के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई हुई थी और अभी पटवारी की बहाली हुई थी. बहाली के बाद पटवारी ने राशन कार्ड में साइन करने के नाम पर 3 सौ रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि उसके साइन से जिंदगी भर का राशन खाएगा और 3 सौ रुपये देने की दिक्कत हो रही है. वीडियो वायरल होने के बाद नायब तहसीलदार ने पटवारी पदुम लाल भगत को नोटिस जारी किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!