JanjgirChampa Big Update : नवागढ़ में एक ही दिन 5 बुजुर्गों की मौत, लू से मौत होने की आशंका, जिले में अब तक 10 की मौत, इस बार लोगों की जान पर आफत बना नवतपा

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत नवागढ़ में एक ही दिन 5 बुजुर्गों की मौत हो गई. बुजुर्ग मृतकों में 3 पुरुष और 2 महिला थी. एक दिन पहले भी 1 बुजुर्ग की मौत गई थी. इस तरह नवागढ़ में 2 दिनों में 6 लोगों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों ने लू लगने से मौत होने की आशंका जताई है तो नवागढ़ बीएमओ डॉ. नरेश साहू ने कहा है कि बुजुर्गों को कोई न कोई बीमारी थी और कई लोगों का काफी वक्त से इलाज चल रहा था. आपको बता दें, लू लगने से अब तक जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

दरअसल, नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 6, 8, 9, 12 और 13 वार्ड के 5 बुजुर्गों मिलाप केशरवानी, किशन देवांगन, सत्यम बाबा, खोलबहरा चौहान, फुल्की बाई और रामबाई की मौत हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उल्टी होने के बाद सभी की तबियत बिगड़ी थी और 5 बुजुर्ग की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने लू लगने से सभी बुजुर्गों की मौत होने की बात कही तो नवागढ़ बीएमओ डॉ. नरेश साहू का कहना है कि बुजुर्गों को कोई न कोई बीमारी थी और परिजन उन लोगों का इलाज करा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

error: Content is protected !!