JanjgirChampa Big Update : डेयरी फार्म के संचालक की लाश मिलने का मामला, शॉर्ट PM रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा… ऐसे हुई थी हत्या… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के शंकनगर में डेयरी फार्म के संचालक की लाश मिलने के मामले में शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है. तार से गला घोंटकर बुजुर्ग व्यवसायी छोटेलाल पांडेय की हत्या की गई है. चाम्पा पुलिस ने मामले में हत्या का जुर्म दर्ज किया है और अज्ञात बदमाशों की पतासाजी में जुटी हुई है.

 



चाम्पा के शंकरनगर में व्यवसायी छोटेलाल पाण्डेय की लाश घर में मिलने के बाद मौके पर एसपी विवेक शुक्ला भी पहुंचे थे और FSL की टीम को भी बुलाई गई थी. घटना के हालात से हत्या की आशंका जताई गई थी और अब शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस द्वारा मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर संदेहियों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!