JanjgirChampa Suspend : रिश्वत मांगते पटवारी का वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी को किया गया सस्पेंड… ये था पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद के पटवारी पदुमलाल भगत को सस्पेंड कर दिया गया है. राशन कार्ड में साइन करने के नाम पर पटवारी ने 3 सौ रुपये की मांग की थी, पटवारी के रुपये मांगते वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कल पटवारी को नोटिस जारी किया था और आज पटवारी पदुमलाल भगत को सस्पेंड कर दिया है. पटवारी ने कहा था, ‘मेरे साइन से जीवन भर राशन मिलेगा और 3 सौ रुपये देने में दिक्कत हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पटवारी पदुमलाल भगत के पास राशन कार्ड में साइन कराने हितग्राही पहुंचा था, जहां पटवारी ने 3 सौ रुपये की मांग की. इसका वीडियो हितग्राही ने बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के प्रशासन ने पटवारी पदुमलाल भगत को सस्पेंड कर दिया है. आपको बता दें, पटवारी पदुम लाल भगत को 3 माह पहले भी सस्पेंड किया गया था, क्योंकि उसने शराब पीकर लापरवाही बरती थी. इस बार रिश्वत मांगने की वजह से पटवारी सस्पेंड हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!