JanjgirChampa Thief : किराना दुकान के सामने खड़ी गाड़ी से चोरों ने सामान को किया पार, चारपहिया गाड़ी में चोरी करने पहुंचे थे दो चोर, CCTV में कैद हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल गांव में किराना दुकान के सामने खड़ी गाड़ी से चोरों ने सामान पार कर दिया है. 3 साल में तीसरी बार चोरों ने किराना दुकान को निशाना बनाया है. खास बात यह है कि चारपहिया गाड़ी से 2 बदमाश चोरी करने पहुंचे थे. चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है.

 



दरअसल, बनाहिल गांव के गणपति किराना दुकान की गाड़ी सामान से भरी दुकान के सामने खड़ी थी. अज्ञात दो चोर, चारपहिया गाड़ी में मौके पर पहुंचे थे और गाड़ी में बंधे तिरपाल, रस्सी को काटकर सामान की चोरी कर ली. CCTV कैमरे में चोरी करते हुए चोर दिखाई दे रहे हैं. पूरी घटना CCTV कैमेरे में कैद हुई है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!