JanjgirChampa Big News : सराफा व्यवसायी हुआ उठाईगिरी का शिकार, चारपहिया गाड़ी का कांच तोड़कर 13 लाख का जेवर ले उड़े बदमाश, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के सेमरा गांव के साप्ताहिक बाजार पहुंचे सराफा व्यवसायी उठाईगिरी का शिकार हो गया है और बदमाशों ने चारपहिया गाड़ी का कांच तोड़कर 15 किलो चांदी के जेवर को पार कर दिया है. जेवर की कीमत 13 लाख बताई जा रही है. उठाईगिरी की घटना की सूचना के बाद मौके पर नवागढ़ टीआई भास्कर शर्मा, टीम के साथ पहुंचे हैं और बदमाशों के बारे में सुराग जुटाया जा रहा है, वहीं CCTV भी खंगाला जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

दरअसल, चाम्पा का सराफा व्यवसायी पवन सोनी, सेमरा गांव में हर शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पहुंचा था. गाड़ी को बाजार से कुछ दूर खड़ी करके चटाई बिछाने के लिए सराफा व्यवसायी और उसका सहयोगी पहुंचे थे. इस दौरान चारपहिया गाड़ी का कांच तोड़कर जेवर से भरे बैग को बदमाशों ने पार कर दिया. पुलिस द्वारा हर बिंदु पर जांच की जा रही है. फिलहाल, बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!