Success Story: किसी मॉडल से कम नहीं ये महिला IPS अधिकारी, UPSC में हासिल की 116वीं रैंक. पढ़िए…

लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश में सबसे कठिन मानी जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षा की तैयारी करते है।

 



 

 

इनमें से बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS-IPS अधिकारी बनते है। आज हम आफको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपने तीसरे प्रयास में इस परीक्षा को पास करके IPS अधिकारी बन गई।

 

 

हम बात कर रहे है IPS आशना चौधरी (IPS Aashna Chaudhary) की।  आशना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की रहने वाली है। उनके पिता, डॉ अजीत चौधरी एक सरकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

 

 

 

विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से अंग्रेजी साहित्य में बीए (B.A) ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उसके बाद दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल की।

 

 

आशना ने अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद एक NGO में काम किया और वंचित बच्चों को पढ़ाया। ग्रेजुएशन के बाद आशना ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। आशना ने पहले दो बार UPSC की परीक्षा दी लेकिन इसमें 2.5 अंक से परीक्षा में असफल रह गई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

 

 

आशना ने हार नहीं मानी। उसके बाद आशना ने तीसरी बार UPSCC की तैयारी की और 2022 में ऑल इंडिया 116वीं रैंक को हासिल किया। आशना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है।

 

 

आए दिन उनकी कोई न कोई नई तस्वीर देखने को मिल जाती है। इंस्टाग्राम पर आशना बहुत पॉपुलर हैं। आशना के अभी तक  2.63 लाख फॉलोअर हैं।

error: Content is protected !!