Sakti Accident : वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी ठोकर, बाइक चालक युवक हुआ घायल, FIR दर्ज

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के दमाऊधारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को ठोकर मार दी. इससे बाइक चालक मिथलेश साहू को चोट आई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ़ IPC की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ के भागोड़ीह गांव के मिथलेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनेश गबेल के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था. दमाऊधारा के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. हादसे में उसे और पीछे बैठा दिनेश गबेल कोभी चोट नहीं आई है. फिलहाल, मामले में नगरदा पुलिस ने ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!