Sakti Arrest : गांजा का परिवहन करने वाले एक युवक गिरफ्तार और एक नाबालिग बालक निरूद्ध, 4 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ बाइक जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने गांजा का परिवहन करने वाले एक नाबालिग लड़के को निरूद्ध किया है और एक अन्य युवक सागर चंद्रा को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट 20 B के तहत कार्रवाई की है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के रेलवे स्टेशन की तरफ से बाइक में सवार दो युवक गांजा परिवहन करते आ रहे हैं. इसके बाद सक्ती पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड में घेराबंदी करके गांजा का परिवहन करने वाले एक नाबालिग लड़के को निरूद्ध किया है और एक अन्य युवक सागर चंद्रा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 4 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

error: Content is protected !!