Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को अड़भार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने बंदोरा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



अड़भार चौकी पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि बंदोरा गांव में कमल किशोर बंजारे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी कमल किशोर बंजारे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

पुलिस ने आरोपी कमल किशोर बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!