Sakti FIR : पुस्तैनी जमीन बंटवारा को लेकर दो भाईयों में हुआ विवाद, दोनों पक्षों के 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के बरेकेलखुर्द गांव में पुस्तैनी जमीन विवाद बंटवारा को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोग ओमप्रकाश जायसवाल, मोहनलाल जायसवाल, सुशीला बाई, पिंटू, रोहित जायसवाल, रामप्रसाद जायसवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पहली रिपोर्ट बरेकेलखुर्द गांव के रोहित जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता लोग 3 भाई होते हैं. पुस्तैनी जमीन का तीनों भाईयों में बंटवारा पूर्व में हो चुका है. उसके पिता के छोटे भाई मोहनलाल जायसवाल पुनः जमीन को बंटवारा करने की बात कहने लगे. फिर मोहनलाल जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, सुशीला बाई, पिंटू आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. इससे रोहित जायसवाल को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

दूसरी रिपोर्ट ओमप्रकाश जायसवाल ने दर्ज कराया कि उसके पिता के भाईयों की जमीन रोड से लगा हुआ, जिसे उसके बड़े पिता का लड़का रोहित जायसवाल जमीन में कोई हिस्सा नहीं कहकर मिट्टी डाल रहे थे. उसे मना करने पर रोहित जायसवाल, रामप्रसाद जायसवाल गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे डंडे से मारपीट की. फिलहाल, मामले में हसौद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!