Sakti Attack : किराना दुकान संचालक युवक पर 4 लोगों ने किया चाकू और डंडे से हमला, दुकान संचालक युवक को आई चोट, केस दर्ज

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के अरसिया गांव के किराना दुकान संचालक युवक राजा बाबू पर 4 लोगों ने चाकू और डंडा से हमला किया है. मामले में पुलिस ने हमला करने वाले राजेश खूंटे, सुमित अंचल, हरीश कुमार, उमेश अंचल के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, असरिया गांव के किराना दुकान संचालक युवक राजा बाबू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दुकान को बंद करके घर जा रहा था. उसी समय राजेश खूंटे के पास पहुंचा था कि पहले से सुमित अंचल, हरीश कुमार, उमेश अंचल अपने हाथ में रखें चाकू और डंडे से हमला कर दिया. इससे दुकान संचालक युवक राजा बाबू को चोट आई है. फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने हमला करने वाले राजेश खूंटे, सुमित अंचल, हरीश कुमार, उमेश अंचल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!