Sakti Big News : व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिली, पोस्टमार्टम किया गया, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के नवापाराखुर्द और असौंदा गांव के बीच में अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची है और मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

 



दरअसल, नवापाराखुर्द और असौंदा गांव के बीच खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश ग्रामीणों ने देखी. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर सक्ती थाना से प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक राघवेंद्र सिंह पहुंचे. फिर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया. फिलहाल, अज्ञात व्यक्ति की मौत किस वजह से हुई, अभी तक पता नहीं चला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!