Vivo के फोल्ड फोन पर पहली बार मिल रही 25000 रुपए की छूट, फीचर्स कर देंगे सबकी बोलती बंद

Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Vivo X Fold 3 Pro अब भारत में फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध है। फोल्डेबल सेगमेंट में सबसे पतला यह डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और वनप्लस ओपन को टक्कर देता है। एक्स फोल्ड 3 प्रो अपने कैमरे और डिस्प्ले पर मजबूत फोकस के साथ अपनी अलग पहचान बनाता है। फोन पर बम्पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।

 



 

 

 

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो की कीमत भारत में 256GB स्टोरेज और 8GB रैम मॉडल के लिए 1,59,999 रुपये से शुरू होती है। फोल्डेबल फोन अब अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन फर्स्ट सेल के तहत लॉन्च ऑफर में एचडीएफसी और एसबीआई कार्डधारकों के लिए 15,000 रुपये तक की बैंक छूट और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

Vivo Fold 3 Pro भारत में कीमत

Vivo X Fold Pro के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो का मैंन डिस्प्ले 8.03-इंच का है जो LTPO 8T पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन का कवर डिस्प्ले 6.53-इंच (2748×1172) AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले के टॉप पर आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन है। प्राइमरी और कवर दोनों डिस्प्ले में 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह HDR10+, डॉल्बी विजन और ऑलवेज ऑन को भी सपोर्ट करता है।

 

 

 

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में कुल पांच कैमरे हैं। आपको कवर डिस्प्ले पर 32MP का फ्रंट कैमरा और प्राइमरी डिस्प्ले पर 32MP का दूसरा सेंसर मिलता है। पीछे की तरफ, ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP OIS मुख्य सेंसर, 50MP वाइड-एंगल कैमरा और OIS और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP टेलीफोटो कैमरा है।
इस फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC प्रोसेसर है जो 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 100W फ्लैशचार्ज और 50W वायरलेस फ्लैशचार्ज के साथ 5700mAh की बैटरी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14 चलाता है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!